• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मोदी खोलेंगे पत्ते, जेटली-प्रभु की जगह कौन होगा देश का नया रक्षा-रेल मंत्री!

नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार सुबह 10.30 बजे होने जा रहा है। खबरों के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट में नौ नए मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है और कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो रही है। इनके अलावा कुछ मौजूदा मंत्रियों को प्रमोशन दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ यह स्थिति साफ हो जाएगी की नया रक्षा मंत्री और रेल मंत्री कौन होगा। बीजेपी की तरफ से 9 नए नेताओं के नाम सामने आए, जिन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। जो नेता मंत्रिमंडल में शामिल होंगे, उन्हें फोन पर शपथ ग्रहण का आमंत्रण मिल गया है। इसके अलावा कयास है कि नई मोदी टीम में कई सीनियर मंत्रियों का विभाग बदल सकता है। नितिन गडकरी को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के कयास हैं, तो सुरेश प्रभु को रेल की जगह पर्यावरण मंत्रालय मिल सकता है। राधामोहन सिंह भी कृषि की जगह दूसरे मंत्रालय में शिफ्ट किए जा सकते हैं। वहीं प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और धमेंद्र प्रधान को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ये बनेंगे नये मंत्री
उत्तर प्रदेश और बिहार से 2-2 और केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक मंत्री बनाए जाएंगे। बिहार से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व गृह सचिव और आरा से सांसद आरके सिंह, मध्यप्रदेश से वीरेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश से शिव प्रताप शुक्ला, उत्तर प्रदेश के बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह, कर्नाटक से अनंत कुमार हेगड़े, केरल से हरदीप पुरी, राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत नए मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।
नए चेहरों को 4पी फ़ॉर्म्युले के आधार पर शामिल किया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi Cabinet Reshuffle today:Who will Defense and Railway Minister!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi cabinet reshuffle, nine new ministers, defense minister, railway minister, prime minister narendra modi, cabinet reshuffle, pm modi, modi cabinet, loksabha election 2019, general election 2019, bjp president, amit shah, former bureaucrats, bjp extension in modi cabinet, arun jaitley, suresh prabhu\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved