नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। माना जा रहा है कि संसद सत्र के बाद 12 अप्रैल को फेरबदल हो सकता है। सूत्रों की मानें तो कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हो जाने के कारण फेरबदल संभव है। ऐसे में नए चेहरों को जगह मिल सकती है। मनोहर पर्रिकर के गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद रक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी अरुण जेटली पर आ गई है। ऐसे में जेटली पर रक्षा और वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी से काम का बोझ बढ गया है। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
अगर कैबिनेट मंत्रियों में से ही यूपी का सीएम चुना गया तो एक और पद रिक्त हो जाएगा। वहीं, सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को रक्षा मंत्रालय पर पदभार सौंपा जा सकता है। सीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर रक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है। रक्षा मंत्रा और वित्त मंत्रालय दोनों की जिम्मेदारी से उनपर काम का बोझ बढ़ गया है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope