• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोबाइल के ज्यादा उपयोग से हो सकती है बहरेपन की शिकायत

Mobile can use deaf more - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मोबाइल को लगातार कान पर लगाए रख कर बात करना नुकसानदेय हो सकता है। इससे बहरेपन की शिकायत हो सकती है। मोबाइल से निकलने वाली तरंगे कान के परदे को नुकसान पहुंचा सकती है।

यह जानकारी श्रवण रोग विशेषज्ञों की कान्फ्रेंस आटोराइड 2016 में जाने-माने विशेषज्ञ पदमश्री डा. मोहन कामेश्वरन ने कही। उन्होंने बताया कि आज बच्चा हो या जवान मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं। कान में फोन को लगाए रखना या ब्लूट्रूथ का उपयोग करने से कान में सूनापन, सांय सांय की आवाज आने लगती है। मोबाइल से निकलने वाली तरंगे कान के परदे को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे बचने के लिए ईयरफोन काम में लिया जा सकता है। जयपुर में शुक्रवार से आटोराइड 2017 के तहत राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में भाग लेने के लिए करीब 200 से अधिक डाक्टर और विशेषज्ञ आए हैं। कान्फ्रेंस के मुख्य संयोजक डा. ऋषभ जैन ने बताया कि कान की बीमारियों के इलाज के लिए अब नई नई तकनीक आ गई है। अब कान के इलाज के लिए एन्डोस्कोपी (दूरबीन तकनीक) का उपयोग किया जाने लगा है जिससे अब कान के पीछे चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। एन्डोस्कोपी से बीमारी की जड़ तक पहुंचना आसान हो गया है। पुरानी तकनीक में कान के पीछे चीरा लगाया जाता था जिससे इन्फेक्शन का खतरा हो जाता था और बीमारी को ठीक होने में देर होती थी एन्डोस्कोपी में कान के अंदर का 360 डिग्री का व्यू आ जाता है जिससे कान के अंदर चारों तरफ आसानी से देख कर इलाज किया जा सकता है। इसके लिए चीरा लगाने की जरुरत नहीं पड़ती।
कान्फ्रेंस के चेयरमैन डा. तरूण ओझा ने बताया कि इस कान्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य लोगों में कान की बीमारियों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। कान में किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए।कान्फ्रेंस में 10 लाइव सर्जरी, पैनल डिस्कसन होगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mobile can use deaf more
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mobile can use deaf more in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved