नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर द्वारा दाखिल मानहानि के एक मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को समन जारी किया। अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी समर विशाल ने रमानी से 25 फरवरी को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अकबर की वकील गीता लूथरा व वकील संदीप कपूर ने अदालत से कहा कि रमानी ने अकबर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है, जिसे बनाने के लिए उन्होंने वर्षो तक कड़ी मेहनत की थी।
रमानी उन महिला पत्रकारों की लंबी सूची में पहली हैं, जिन्होंने विदेश राज्य मंत्री व पत्रकार से राजनेता बने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अकबर अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। अकबर सहित सात गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। राज्यसभा सदस्य ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा और निराधार बताया है।
(आईएएनएस)
गिरफ्तारी पर संजय सिंह बोले - यह पीएम मोदी के डर और पीड़ा का सबूत है
क्रिकेटर शिखर धवन को आयशा मुखर्जी से तलाक मिला, कोर्ट ने मानसिक क्रूरता का आरोप बरकरार रखा
वह दिन दूर नहीं, जब केजरीवाल भी जेल के सलाखों में होंगे - मनोज तिवारी
Daily Horoscope