नई
दिल्ली। मिशन शक्ति की कामयाबी से अंतरिक्ष में भारत को बड़ी कामयाबी मिली
है। भारतीय स्पेस साइंटिस्ट ने अपनी मेधा का परिचय देकर दुनिया को बता दिया
है कि वो किसी से कम नहीं है। लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को
ए-सैट ने मार गिराया। इस तरह से भारत दुनिया के उन तीन देशों अमेरिका, चीन
और रूस की की कतार में शामिल हो गया है जिनके पास इस तरह की क्षमता हासिल
है। अंतरिक्ष में मिशन शक्ति के सफल परीक्षण ने पड़ोसी देश चीन और
पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ा दी है।' ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत की कामयाबी को हजम नही कर पा रहे
दोनों देशों ने अंतरिक्ष शांति को लेकर ज्ञान दे डाला है। भारत उपग्रह-भेदी
क्षमता हासिल कर चौथा अंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है। अभी तक यह तकनीक सिर्फ
अमेरिका, चीन और रूस के पास थी।
भारत ने पृथ्वी की निचली कक्षा में लाइव
सैटेलाइट को मार गिराने का सफल परीक्षण किया। अंतरिक्ष में पृथ्वी की निचली
कक्षा में 300 किलोमीटर दूर एक उपग्रह को भारत ने नष्ट कर दिया है। इसके
बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर अंतरिक्ष का सैन्यकरण
नहीं करने की बात कही।
उधर, पाकिस्तान का हर मौसम दोस्त माना जाने वाला चीन
भी भारत की तारीफ करने के बजाय सीख देने में जुट गया। चीन के विदेश
मंत्रालय ने मिशन शक्ति पर रिएक्शन देते हुए कहा कि हमें आशा है कि हर देश
बाहरी अंतरिक्ष में शांति और धीरज बनाए रखेंगे।
चीन ने साल 2007 में
एसैट मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। जिस वजह से चीन की जमकर आलोचना हुई
थी। तब चीन ने कहा था की वह बाहरी अंतरिक्ष में किसी भी तरह की हथियारों की
दौड़ में भाग नहीं लेगा।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope