इंफाल। मणिपुर में कांग्रेस के निवर्तमान मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला को इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने ओकराम इबोबी सिंह को तुरंत इस्तीफा देने को कहा था ताकि भाजपा नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर सके। इबोबी सिंह ने शुरू में इस्तीफा देने से यह कह कर इनकार कर दिया था कि कांग्रेस की स्थिति ठीक है और वह सरकार बनाएंगे लेकिन सोमवार शाम तक उन्होंने इस्तीफा देने के लिए हां कर दी। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
इबोबी सिंह ने उपमुख्यमंत्री गायखमगम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष टीएन होकिप के साथ कल रात राज्यपाल से मुलाकात की थी। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान इबोबी सिंह ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया और पार्टी के 28 विधायकों की सूची दिखाई। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी को नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के चार विधायकों का भी समर्थन हासिल है।
एनपीपी के चार विधायकों का सामान्य कागज पर नाम देखने के बाद हेपतुल्ला ने इबोबी सिंह से कहा कि वह एनपीपी पार्टी के प्रमुख और उस पार्टी के निर्वाचित सदस्यों को लेकर आएं। नियमों के मुताबिक जब तक मौजूदा मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देता तब तक अगली सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope