• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी के खिलाफ शिकायत, भोपाल से हैं भाजपा प्रत्याशी

Malegaon blast victim father approaches NIA court to bar Sadhvi Pragya Thakur from contesting election - India News in Hindi

भोपाल। मालेगांव ब्लास्ट के एक पीडि़त के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी को चुनौती दी है। प्रज्ञा के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए गए हैं क्योंकि एनआईए कोर्ट ने उन्हें इसी आधार पर जमानत दी थी। फिलहाल जमानत पर चल रहीं प्रज्ञा को भाजपा ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से उतारा है। वे यहां कांग्रेस के अनुभवी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनौती देंगी।

प्रज्ञा पहली बार तब चर्चा में आईं, जब 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया। वे 9 साल तक जेल में रहीं। जमानत पर बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें लगातार 23 दिनों तक यातना दी गई थी। प्रज्ञा ने आज भी टीवी चैनलों के साथ बातचीत और प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन आरोपों को दोहराया।

प्रज्ञा इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। प्रज्ञा ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश रची गई थी। मुझे जेल में बहुत प्रताडि़त किया गया। पीटने वाले मुझसे जबरन झूठ बुलवाया जाता था। कुछ लोग चाहते हैं कि मुझे फांसी पर लटका दिया जाए. लेकिन एनआईए ने कहा कि मैं आतंकवादी नहीं हूं। मुझे राजनीति का अनुभव है, मैं कभी विवादों में नहीं रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Malegaon blast victim father approaches NIA court to bar Sadhvi Pragya Thakur from contesting election
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: malegaon blast victim father, nia court, sadhvi pragya thakur, contesting election, lok sabha election 2019, lok sabha chunav 2019, general election 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved