• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान ANTF की बड़ी कामयाबी: एक साल में 100वां इनामी अपराधी गिरफ्तार, गवरी नृत्य की भीड़ में छिपा तस्कर दबोचा

Major Success for Rajasthan ANTF: 100th Wanted Criminal with a Bounty Arrested in a Year; Smuggler Nabbed While Hiding in a Gavri Dance Crowd - India News in Hindi

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अपनी स्थापना का एक वर्ष पूरा होने से पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टास्क फोर्स ने ऑपरेशन मारामन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस के ₹25 हजार के इनामी और करीब तीन साल से फरार चल रहे कथित कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर निम्बाराम उर्फ निमाराम को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही एएनटीएफ ने एक वर्ष के भीतर 100वें फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी का आंकड़ा पूरा कर लिया है। एएनटीएफ 7 अक्टूबर 2026 को अपनी स्थापना का एक वर्ष पूरा करने जा रही है।

एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में नशा तस्करों तथा मादक पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लंबे समय से फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी भी अभियान का प्रमुख हिस्सा है। रिसॉर्ट की घेराबंदी से मंदिर परिसर तक पीछा
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार इनामी आरोपी निम्बाराम चित्तौड़गढ़ के जोगणिया माता क्षेत्र स्थित जोगणिया रिसॉर्ट में अपने साथियों के साथ बैठक कर रहा है। बताया गया कि बैठक में मध्यप्रदेश से मारवाड़ क्षेत्र में डोडा पोस्त की बड़ी खेप पहुंचाने की योजना बनाई जा रही थी।
सूचना मिलते ही एएनटीएफ टीम ने रिसॉर्ट की घेराबंदी की। पुलिस की बोलेरो गाड़ी देखते ही आरोपी कथित तौर पर होटल की दीवार फांदकर खेतों की ओर भाग गया। टीम ने करीब एक से दो किलोमीटर तक पैदल पीछा किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देखकर आरोपी जोगणिया माता मंदिर परिसर के चौक में चल रहे पारंपरिक गवरी नृत्य के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में छिप गया।
हालांकि, पीछा कर रही टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस कार्रवाई के साथ लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
ट्रक चलाने से शुरू हुआ सफर, जेल में तस्करों से संपर्क का दावा
आईजी विकास कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी निम्बाराम जाट पुत्र किशनाराम, फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के पश्चिमी ढाणी जाटावास का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और ट्रक चलाने का काम शुरू किया था। बाद में एक लड़ाई-झगड़े के मामले में जेल जाने के दौरान उसका संपर्क कथित तौर पर बड़े तस्करों से हुआ, जहां उसने मादक पदार्थों की तस्करी के तरीके सीखे।
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 में पारसोली थाना क्षेत्र में बागुंडा बालाजी के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी डोडा चूरा से भरी फॉर्च्यूनर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। इसी तरह जावदा-रावतभाटा क्षेत्र से तीन क्विंटल 16 किलोग्राम डोडा चूरा से भरी हैरियर गाड़ी ले जाते समय कोटा के आर.के. पुरम थाना क्षेत्र में पुलिस घेराबंदी के दौरान वाहन छोड़कर भागने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, फरारी के दौरान भी वह कथित रूप से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रहा।
26 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने का दावा
एएनटीएफ के अनुसार, निम्बाराम के खिलाफ वर्ष 2017 से 2026 के बीच राजस्थान के विभिन्न जिलों में 26 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। लोहावट, बनाड़, मथानिया, मंडोर, ओसियां, रोहट और चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
स्थापना दिवस पर कार्रवाई में शामिल टीम होगी सम्मानित
एएनटीएफ महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 7 अक्टूबर को स्थापना दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आमजन से गोपनीय सूचना देने की अपील
एएनटीएफ ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या वांछित अपराधियों के संबंध में कोई भी गोपनीय जानकारी मिलने पर टास्क फोर्स से संपर्क करें। सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0141-2502877 और व्हाट्सएप नंबर 9261225056 जारी किए गए हैं। विभाग के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Success for Rajasthan ANTF: 100th Wanted Criminal with a Bounty Arrested in a Year; Smuggler Nabbed While Hiding in a Gavri Dance Crowd
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan police, antf rajasthan, chittorgarh police, operation maraman, nimba ram jat, drug trafficking, wanted criminal arrested, doda post smuggling, anti narcotics task force, rajasthan crime news, joganiya mata, gawri dance, police achievement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved