बनासकांठा। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को कहा कि महत्मा गांधी की हत्या से सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को हुआ और सबसे ज्यादा नुकसान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को हुआ। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के आरएसएस से संबंध की बात का सीधा जवाब न देते हुए उमा ने यहां कहा,मैं आज देश के लोगों और मीडिया से पूछना चाहती हूं कि गांधीजी की हत्या से सबसे ज्यादा लाभ किसे हुआ? उन्होंने कहा, हम जेल गए। हमें प्रतिबंधित किया गया और हम आज तक उसके लिए पीड़ा झेल रहे हैं। देश को इसके लिए पीड़ा झेलनी पड़ी और संघ व जनसंघ को भी इसके लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उमा ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या से सबसे ज्यादा फायदा तो कांग्रेस को हुआ। उन्होंने कहा, गांधीजी ने घोषणा की थी कि आजादी के बाद कांग्रेस का विघटन कर दिया जाएगा और नई राजनीतिक इकाई का गठन किया जाएगा। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है, जब कुछ दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने वरिष्ठ वकील अमरेंद्र शरण को 1948 में हुई महात्मा गांधी की हत्या की जांच दोबारा जांच करवाने की गुंजाइश का पता लगाने के लिए न्यायमित्र नियुक्त किया है।
आबकारी नीति मामला : AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार,ED मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
संजय सिंह की गिरफ्तारी पीएम मोदी की घबराहट दिखाती है : केजरीवाल
सांसद संजय सिंह विपक्ष की सबसे सशक्त आवाज हैं : सौरभ भारद्वाज
Daily Horoscope