मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election 2019) से पहले शिवसेना (ShivSena) के बाद भाजपा (BJP) ने अपनी पार्टी के चार बागी नेताओं (Rebel Leaders) को बाहर का रास्ता दिखाया है। बताया जा रहा है कि इन बागी नेतओं ने अपने नामांकन (Nomination) वापस नहीं लिए। पार्टी ने जिन्हें बाहर किया है, उनके नाम हैं, चरण वाघमारे (तुमसर), गीता जैन (मीरा भयंदर), बालासाहेब ओवल (पिंपरी-चिंचवाड़) और दिलीप देशमुख (सुमेरपुर) को निष्कासित कर दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शिवसेना के 26 पार्षदों, 300 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा...
इससे पहले गुरुवार सुबह शिवसेना ने 26 पार्षदों और करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। ये सभी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर नाराज थे। बता दे, महाराष्ट्र विधानसभा में सीटों की संख्या 288 है। इसमें 234 सामान्य सीटें हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमशः 29 और 25 सीटें आरक्षित हैं।
जानें कब हैं चुनाव...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वहीं इन चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। चुनाव प्रचार का आखिरी दिन 19 अक्टूबर हैं। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope