लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अवैध बूचडखानों और मीट
की दुकानों पर कडी कार्रवाई के विरोध में शहर के व्यापारी हडताल पर चले गए।
नाराज व्यापारियों ने शनिवार को शहर में मटन और चिकन की करीब 5000 दुकानें
बंद कर दी। लखनऊ के कई मशहूर नॉनवेज रेस्तरां के मालिकों ने एकजुटता
दिखाते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। मीट मुर्गा व्यापार कल्याण समिति ने
रविवार से पूरे राज्य में हड़ताल की घोषणा की है। कानपुर के मुर्गा व्यापार
मंडल ने पहले ही हड़ताल में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। नोएडा और
गाजियाबाद में भी सडक़ों के किनारे लगी चिकन और मटन की दुकानें रातोंरात
गायब हो गई हैं।
हालांकि लाइसेंस वाले कई दुकानदार इस हड़ताल में शामिल
नहीं हैं लेकिन बाजार में मीट के बिजनस को लेकर चिंता का माहौल है। आगरा
में मटन की सप्लाई बहुत कम रही लेकिन चिकन उपलब्ध था।
लखनऊ मुर्गा
मंडी समिति और मीट मुर्गा व्यापार कल्याण समिति ने शनिवार सुबह एक मीटिंग
की और सप्लाई बंद करने का फैसला लिया। मुर्गा मंडी समिति के अंतर्गत 50 से
ज्यादा होलसेलर हैं जो 5,000 से ज्यादा रिटेलरों को चिकन सप्लाई करते हैं।
इसके अलावा वे होटलों और छोटी दुकानों में भी मीट की सप्लाई करते है। वहीं
मीट मुर्गा व्यापार कल्याण समिति के अंदर तकरीबन 600 डीलर हैं।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope