• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आज नोट बदलने का आखिरी दिन, RBI दफ्तरों में भारी भीड

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक में आज 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदलने का अंतिम दिन है। आपको बता दें कि ये सिर्फ उनके लिए है जो एनआरआई है, या फिर नोटबंदी के समय विदेश में थे। रिजर्व बैंक के सेंटर्स में अब पुराने नोट बदलने के लिए अफरा-तफरी मची हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मायाानगरी मुंबई और कोलकाता में रिजर्व बैं के बाहर कल भारी भीड नजर आई। ये भीड अपने पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट बदलवाने की थी, क्योंकि पिछले साल 8 नवंबर को मोदी सकरार ने नोटबंदी का फैसला किया था।

कृष्ण कुमार नाम के एक शख्स हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल थे। भ्रष्टाचार के आरोप में ये पिछले साल 4 नंबर से लेकर इस साल 22 फरवरी तक हिसार जेल में थे। अब हाथ में हिसार जेल के जेल सुपरिटेंडेंट की चिठ्टी लेकर इस उम्मीद में दिल्ली में रिज़र्व बैंक आए हैं कि शायद उनके नोट बदल जाएं।

वहीं, मध्यप्रदेश में ग्वालियर के रहने वाले राम कुमार नाम के शख्स भी परेशान दिखे। पिता का 26 फरवरी को निधन हुआ, पिता के सामान से उन्हें 44 हजार के पुराने नोट मिले। किसी ने कहा अब तो दिल्ली में ही नोट बदल पाएंगे तो दिल्ली चले आए। अब 44 हजार के पुराने नोट बदलने के लिए हाथों में पिता का डेथ सर्टिफिकेट लिए घूम रहे हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Last chance for depositing old notes in RBI today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonetised, currency, deposit, rbi, eligibility, customers, banks, deadline, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved