• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोली समाज के रंगपंचमी मेले में उमड़ा जनसैलाब

Koli society colorful festival fair - Tonk News in Hindi

टोंक। रंग पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को महादेवाली स्थित शिव मंदिर पर कोली समाज का मेला सम्पन्न हुआ। इस मेले में कोली समाज बंधु सभी स्थानों से टोंक, अजमेर, जयपुर, बयाना, सवाईमाधोपुर, कोटा, बूंदी, भरतपुर, धौलपुर के साथ चंडीगढ़, आगरा, दिल्ली, अहमदाबाद, दाहोद, रतलाम सहित देश के कई हिस्सों से लोग शरीक हुए। मेले में समाज के लोगों की ओर से भगवान शंकर के चूरमा बाटी का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दिन भर मेले में सामाजिक लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात की। वही सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते भी तय किए गए। मेले के सफल होने पर समाज के जिलाध्यक्ष अशोक महावर ने प्रशासन व सामाजिक लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कोली समाज के सरंक्षक रामपाल महावर, जिलाध्यक्ष अशोक महावर, बाबूलाल सरपंच पुरानी टोंक, दिनेश बुन्देल, महेन्द्र महावर, हेमराज महावर, कंवरी कल्याणमल, कल्याणमल छावनी, नरेश महावर, कैलाशचंद महावर, कंवरीलाल पटेल, किशनलाल पटेल, सुरेन्द्र महावर सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरूष-युवक युवतियां मौजूद रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Koli society colorful festival fair
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: koli society colorful festival fair, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved