• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

केके वेणुगोपाल देश के नए महान्यायवादी नियुक्त, लेंगे मुकुल रोहतगी की जगह

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. वेणुगोपाल को शुक्रवार को देश का नया महान्यायवादी नियुक्त किया गया। वेणुगोपाल मुकुल रोहतगी की जगह लेंगे, जिन्होंने वकील के पेशे में वापस लौटने के लिए हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 1931 में केरला में जन्मे केके वेणुगोपाल की परवरिश कर्नाटक के मेंगलोर में हुई। उन्होंने बेलगाम के राजा लखामगौडा लॉ कॉलेज के कानून की पढ़ाई की। उनके पिता एमके नाम्बियार भी वकील थे। वेणुगोपाल के दो बेटे और एक बेटी हैं। केके वेणुगोपाल को भूटान सरकार ने अपना संवैधािनक सलाहाकर नियुक्त किया था। उन्होंने भूटान का संविधान बनाने में अपना रोल निभाया। मोरार जी देसाई गवर्नमेंट के दौरान वेणुगोपाल ने एडिशनल सॉलिसीटर जनरल का ऑफिस भी संभाला। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में वेणुगोपाल को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया गया था। बाबरी केस में वेणुगोपाल ने लाल कृष्ण आडवाणी का केस भी लड़ा। केके वेणुगोपाल को 2015 में सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इससे पहले उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
जानें-रोहतगी ने क्यों दिया था इस्तीफा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-KK Venugopal is Appointed Attorney General of India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kk venugopal, appointed, attorney general, india, president, pranab mukherjee, mukul rohatgi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved