• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

खास खबर EXCLUSIVE:एक पल में रंक हुए राजा महमूदाबाद

अभिषेक मिश्रा, लखनऊ।अवध के सबसे बड़े रियासत महमूदाबाद के वारिस एक पल में रंक हो गए। क्योंकि केंद्र सरकार ने शत्रु संपत्ति संसोधन बिल संसद में पास कर दिया है। हालांकि बिल के खिलाफ सपा समेत कई दल थे। लेकिन सरकार के बिल पास करने के बाद कई ऐसी रियायतों के वारिस अब सड़क पर आ गए हैं और ऐसे में अवध की सबसे बड़ी रियायत का भी यही हाल है। वर्तमान में राजा महमूदाबाद के वारिस राजा अमीर मोहम्मद खान के कब्जे में नैनीताल के करीब 10 हजार करोड़ रुपये मूल्य के मेट्रोपोल होटल व इससे लगी संपत्तियों के अलावा यूपी के लखनऊ में हलवासिया मार्केटए बटलर पैलेसए कपूर होटलए जहांगीराबाद मेंशनए इमामबाड़े के पीछे का हिस्साए जामा मस्जिद के पास का इलाका सहित सीतापुरए बाराबंकी व लखीमपुर के अलावा दिल्ली में हजारों करोड़ की संपत्तियां हैं। नैनीताल में 5.72 एकड़ में बना 40 कमरों का मेट्रोपोल होटलए 12 व 26 कमरों के अन्य आवासए छह सुइट तथा चार व सात कमरों के नवीनीकृत आवास तथा नाले से लगी भूमि पर 116 आवासीय भूमि सहित कुल 8.72 एकड़ भूमि है। इस संपत्ति को पूर्व में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 30 दिसम्बर 2010 को कब्जेदारों से मुक्त कराकर राजा को सौंप दिया गया था तथा पांच अगस्त 2010 को शत्रु संपत्ति संबंधी कानून में हुए संशोधनों के बाद जिला प्रशासन ने अपने नियंतण्रमें ले लिया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-King Mahmudabad rammed in a moment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: king mahmudabad, rammed, moment, nainital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved