कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा का सियासी संकट पर पूर्णविराम लग गया। कर्नाटक विधानसभा में 14 महीने पुरानी एचडी कुमारस्वामी सरकार कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत में फेल हो गई। इसी के साथ राज्य में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिर चुकी है। वहीं देर रात कुमारस्वामी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने पहुंचे। राज्यपाल वजुभाई वाला ने एचडी कुमारस्वामी का इस्तीफा स्वीकार किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बता दें कि भाजपा के पक्ष में 105 जबकि कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में 99 वोट पड़े। भाजपा ने छह वोटों से फ्लोर टेस्ट जीत लिया। कुल 19 विधायक सदन से गायब रहे। नई व्यवस्था तक कुमारस्वामी केयरटेकर मुख्यमंत्री रहेंगे। अब गेंद राज्यपाल के पाले में है।
बेंगलुरू में 48 घंटे के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि सभी पब, वाइन शॉप बंद रहेंगी। अगर किसी ने इसका उल्लंघन किया तो उसे सजा मिलेगी।
बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल...
सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 पैरोल पर रिहा हुए सभी कैदियों को 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया
गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार
केंद्र ने तीन राज्यों में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की
Daily Horoscope