नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन(एससीबीए) ने बुधवार को कहा कि वह न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के लिए परंपरागत विदाई समारोह का अयोजन नहीं करेगा, क्योंकि उन्होंने निजी कारणों से इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने इस बारे में एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह को सूचित कर दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विदाई समारोह आयोजित नहीं करने की पुष्टि करते हुए विकास सिंह ने कहा, न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने परंपरागत विदाई समारोह में निजी कारणों से शामिल होने से इनकार कर दिया है। वह 22 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
न्यायमूर्ति चेलमेश्वर उन चार वरिष्ठ न्यायाधीशों में शामिल हैं, जिन्होंने 12 जनवरी को प्रेस वार्ता करके देश को चौंका दिया था, जिसमें इन न्यायाधीशों ने सर्वोच्च न्यायालय के कामकाज को लेकर आपत्ति जताई थी।
एससीबीए यह समारोह 18 मई को आयोजित करना चाहता था, क्योंकि 20 मई से सर्वोच्च न्यायालय में शुरू हो रहे छह हफ्तों की छुट्टी से पहले यह अंतिम दिन था। न्यायालय दोबारा दो जुलाई को खुलेगा।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope