नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में पार्टी के लिए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। इसके साथ ही नड्डा चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए आगरा और बरेली में चुनावी अभियान में जुटे पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। भाजपा अध्यक्ष के शुक्रवार को बरेली में प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करने का भी कार्यक्रम है। (21:55) ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान नड्डा कई संगठनात्मक बैठकें कर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। बरेली में पार्टी के लिए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करने के साथ ही जिले के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक भी करेंगे।
शुक्रवार को सुबह नड्डा सबसे पहले आगरा पहुंच कर प्रसिद्ध राउली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद आगरा के एसएनजी गोल्ड रिसॉर्ट में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा और फिरोजाबाद जिले की 20 विधानसभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इस बैठक के समाप्त होने के बाद नड्डा अलीगढ़, हाथरस, एटा और मैनपुरी जिले की 20 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे और दिशा-निर्देश देंगे।
आगरा में दो महत्वपूर्ण बैठक करने के बाद नड्डा शुक्रवार को ही दोपहर बाद 2.30 बजे बरेली पहुंचेंगे। बरेली में नड्डा सबसे पहले 3 विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को नड्डा चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए पार्टी के लिए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। देर शाम को वो बरेली जिले की 9 विधानसभाओं के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक कर उन्हें भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी देंगे। ( आईएएनएस )
कर्नाटक में एम्स की स्थापना के लिए केंद्र ने दी हरी झंडी
चीनी नागरिकों को धोखाधड़ी से वीजा दिलाने में मदद करने पर कार्ति के दोस्त को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा
मप्र: सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर भाजपा-कांग्रेस की अपनी-अपनी ढपली
Daily Horoscope