• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मजाक है अरविंद केजरीवाल का ईमानदारी प्रमाणपत्र- भाजपा

Joke is Arvind Kejriwal certificate of integrity- BJP - India News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि केजरीवाल का 'ईमानदारी प्रमाण पत्र' मजाक है। एक ट्वीट में मालवीय ने कहा, हाल ही में कर्नाटक में, अरविंद केजरीवाल ने कोडिहल्ली चंद्रशेखर को 'आप' में शामिल किया। इस हफ्ते, किसान संघ ने उसी चंद्रशेखर को निष्कासित कर दिया था। एक टीवी स्टिंग में उन्हें केएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त करने के लिए 35 करोड़ की मांग करते हुए दिखाया गया था। केजरीवाल का ईमानदारी प्रमाण पत्र मजाक है! पिछले महीने, चंद्रशेखर अगले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कर्नाटक राज्य रैयत संघ (केआरएसएस) गुट के साथ बेंगलुरु में केजरीवाल की उपस्थिति में आप में शामिल हुए थे। एक कन्नड़ न्यूज चैनल ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था, जिसमें चंद्रशेखर को कथित तौर पर आंदोलन को समाप्त करने के लिए 35 करोड़ रुपये की मांग करते हुए देखा गया था। उस वक्त वह केएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल का नेतृत्व कर रहे थे। स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद उन्हें केआरआरएस के अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को क्लीन चिट देने पर केजरीवाल पर निशाना साधा।
इससे पहले, भाजपा ने केजरीवाल और जैन के इस्तीफे की मांग की थी और आरोप लगाया था कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री 'आप' सुप्रीमो के इशारे पर काम कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Joke is Arvind Kejriwal certificate of integrity- BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit malviya, arvind kejriwal, joke is arvind kejriwal certificate of integrity, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved