नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था
की हालत खराब बताए जाने के बाद मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
सिन्हा के बयान के बहाने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के
वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। अब यशवंत सिन्हा
को जवाब देने के लिए उनके ही बेटे जयंत सिन्हा मैदान में आए है। जयंत
सिन्हा ने कहा है कि हम एक नई मजबूत अर्थव्यवस्था बना रहे है, जो लम्बे समय
में न्यू इंडिया के लिए फायदेमंद होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयंत सिन्हा ने कहा है कि
एक या दो क्वार्टर के डाटा को ना देखते हुए इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि
हम अभी संरचनात्मक सुधार कर रहे हैं, जो कि लंबे समय के लिए हमारे लिए
फायदेमंद होगा। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे गए लेख में
जयंत सिन्हा ने कहा है कि हाल ही के दिनों में अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर
कई तरह के आर्टिकल लिखे गए हैं। उन्होंने लिखा कि सरकार जो बदलाव कर रही है
वह न्यू इंडिया की जरूरत हैं। जो नई इकोनॉमी तैयार हो रही है वह ज्यादा
ट्रांसपेरेंट होगी जिसमें लाखों लोगों को जॉब मिलेगी।
जयंत सिन्हा
ने लिखा कि जीएसटी, नोटबंदी और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा एक गेमचेंजिंग
कोशिश हैं। जिसका असर लंबे समय में दिखेगा। हर मंत्रालय नई तरह की पॉलिसी
बना रहा है अब कोयला की नीलामी भी सही तरीके से हो रही है। इस सरकार के
कार्यकाल में एफडीआई के आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी हुई है।
पीएम मोदी 31 मई को शिमला से लाभार्थियों के साथ करेंगे बात
अमित शाह प्रधानमंत्री संग्रहालय देखने पहुंचे
गुजरात चुनाव से पहले भाजपा का 51,000 बूथों के मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य
Daily Horoscope