पानीपत।
हरियाणा में सरकार की कमेटी और जाट आंदोलनकारियों के बीच पानीपत रिफाइनरी
में तीसरे दौर की वार्ता समाप्त हो गई। अब शुक्रवार काे जाट नेताओं और
मुख्यमंत्री मनोहरलाल से दिल्ली में वार्ता होगी। संकेत मिले हैं कि आज
की वार्ता में सरकार और जाट नेताओं के बीच सहमति बन गई है अौर मुख्यमंत्री
के साथ वार्ता में समझौेता हो जाएगा। इसके बाद जाट आंदोलन समाप्त हो सकता
है। सरकार की कमेटी का नेतृत्व राज्य के वरिष्ठ मंत्री रामबिलास शर्मा
ने किया। जाट नेताओं की अगुवाई अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के प्रधान
यशपाल मलिक कर रहे थे।
पानीपत के रिफाइनरी विश्राम गृह में जाट
आंदोलनकारियों व सरकार की कमेटी के बीच वार्ता कई घंटे चली और देर शाम
समापत हुई। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने
कहा कि शुक्रवार को हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री के साथ फिर से वार्ता
होगी। सरकार से समझौता होने तक धरना जारी रहेगा। यशपाल मलिक ने कहा कि
बातचीत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope