नई दिल्ली। जाट आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है। इसके बाद दिल्ली मेट्रो के संचालनों को सामान्य रखने का ऎलान किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आरक्षण मुद्दे पर राष्ट्रीय
राजधानी में संसद की ओर मार्च करने की योजना बनाने वाले राज्य के
आंदोलनकारी जाट नेताओं के साथ रविवार को वार्ता की। इस बातचीत के बाद जाटों
ने अपना आंदोलन 15 दिनों के लिए टाल दिया है।
हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा सुरक्षा बढा दी गई है और दिल्ली में कल से धारा 144 लागू कर दी गई है। सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है। पुलिस और अद्र्धसैनिक बलों को जरूरत के मुताबिक तैनात कर दिया गया है। साथ ही सोमवार को दिल्ली के लोगों को अन्य राज्यों में जाने की अनुमति भी नहीं होगी वहीं दूसरी ओर बाहरी राज्यों से दिल्ली में केवल उन्हीं को आने दिया जाएगा जिन्हें अस्पताल पहुंचना जरूरी होगा। दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने भी जाट आंदोलन के मद्दे नजर एहतियाती कदम उठा लिए हैं। हरियाणा के कई जिला प्रशासनों ने अपने जिलों में धारा 144 लागू कर दी है, वहीं शराब की ब्रिकी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा पेट्रोल पंपों को भी ट्रेक्टर ट्रॉलियों को तेल देने के मामले में भी हिदायतें जारी कर दी गई हैं। दिल्ली बॉर्डर सील कर दिया गया है, वहीं सेना ने भी तैयारी कर ली है।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope