• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मरीन विवाद के बाद रिश्ते सुधारने की कवायद! भारत आ रहे हैं इटली के PM

नई दिल्ली। इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेन्टिलोनी अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत आ रहे हैं। यह एक दशक में किसी इतालवी नेता का पहला दौरा है। इतालवी प्रधानमंत्री का दौरा दो इतालवी मरीन के कारण दोनों देशों के बीच हुए विवाद के बाद नई दिल्ली और रोम के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। रोमानो प्रोडी भारत आने वाले आखिरी इतालवी प्रधानमंत्री थे। वह फरवरी 2007 में भारत आए थे। जेन्टिलोनी के दौरे से पहले विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, करीब एक दशक के अंतराल बाद हो रहा यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूती देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री जेन्टिलोनी के साथ एक 15 सदस्यीय इतालवी सीईओ प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेन्टिलोनी सोमवार को प्रतिनिधि स्तर की वार्ता में दोनों देशों के सीईओ के साथ बातचीत करेंगे। भारत और इटली के बीच राजनयिक संबंध फरवरी 2012 के बाद से खराब हो गए थे। जब दो इतालवी नौसैनिकों ने केरल में दो मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये दोनों इतालवी नौसैनिक मैसिमिलानो लाटोरे और सेल्वाटोर गिरोन एम.वी. एनरिका लेक्सी पर तैनात थे। भारत ने दोनों नौसैनिकों को हिरासत में ले लिया था। जबकि इटली ने दावा किया था कि जहाज अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में था और यह मामला हेग में समुद्री कानून के अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण (इटलोस) को हस्तानांतरित किया जाना चाहिए। नई दिल्ली और रोम के बीच हुए विवाद ने यूरोपीय संघ और भारत के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता को प्रभावित किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Italian PM to visit India for first time in a decade on Monday in bid to boost bilateral economic ties
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: italian pm to visit india, italian prime minister, paolo gentiloni\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved