• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एटीएम से 200 के नए नोट के लिए करना होगा 3 महीने इंतजार

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले हफ्ते 200 रुपए का नया नोट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 200 रुपए के नोट को एटीएम तक पहुंचने में तीन महीने तक का समय लग सकता है। हालांकि एटीएम को नए नोट के लिए तैयार किया जा रहा है। कुछ बैंकों ने अपनी एटीएम कंपनियों मशीनों में नए नोट के लिए टेस्टिंग करने का निर्देश दिया है, हालांकि उनके पास नए नोट की खेप अभी तक नहीं पहुंची है। आपको बता दें कि इससे पहले नोटबंदी के बाद 500 और 2000 रुपये के नए नोटों के लिए एटीएम में बदलाव कर उन्हें नए नोटों के लिए तैयार किया गया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह कहते हुए एक बयान जारी किया कि 200 रुपये के नए नोट की सप्लाई जल्द शुरू हो जाएगी। लेकिन, रिजर्व बैंक की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई खास जानकारी नहीं दी गई है।
एटीएम मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों का कहना है कि उन्हें अभी तक आरबीआई की तरफ से नए नोट के लिए एटीएम में बदलाव करने के बारे में कोई निर्देश नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कुछ बैंकों ने शुरुआती जानकारी के आधार पर अपनी एटीएम कंपनियों से नए नोटों के टेस्टिंग करने के लिए कहा है, 200 रुपये के नोटों का साइज काफी अलग है। आपको बता दें कि देश भर में करीब 2.25 लाख एटीएम में नए नोट के लिए बदलाव किए जाने हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-It may take ATMs three months to dispense Rs 200 notes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rs 200 new note, reserve bank of india, atm, 200, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved