• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देवजी पटेल ने उठाया आवास सुविधा का मुद्दा

Issue of housing facility raised by Devji Patel - Jalore News in Hindi

जालोर। नई दिल्ली। जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल ने शुक्रवार को लोकसभा सत्र के दौरान शहरी क्षेत्रों में आवास सुविधा उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। सांसद पटेल ने आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह से प्रश्न करते हुए बताया कि शहरी क्षेत्रों में सभी को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना को तीन चरणांे में विभाजित किया गया है। इस योजना के तहत प्रथम चरण में मार्च 2017 तक कितने शहरों को शामिल किया गया है और राजस्थान में जिलेवार कितने लोग लाभान्वित हुए है। साथ ही राजस्थान में द्वितीय और तृतीय चरण में जो शहर शामिल होने के लिए प्रस्तावित है, उनका क्या ब्यौरा है। सांसद पटेल के प्रश्न का उत्तर देते हुए शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि 25 जून 2015 को शुरू की गई इस प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मिशन का उद्देश्य शहरी गरीबों की आवास संबंधी आवश्यकता को पूरा करने में सहायता प्रदान करना है। पीएमएवाई स्कीम के दिशा निर्देशों के अंतर्गत जनगणना 2011 के अनुसार सभी सांविधिक कस्बों और बाद में अधिसूचित किए गए कस्बे इस मिशन के अंतर्गत कवरेज के लिए पात्र होंगे। इस मिशन में संबंधित नगर क्षेत्र के पास वाले सांविधिक कस्बे के संबंध में और अधिसूचित योजना क्षेत्र को शामिल करने की छूट होगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Issue of housing facility raised by Devji Patel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: issue of housing facility raised by devji patel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalore news, jalore news in hindi, real time jalore city news, real time news, jalore news khas khabar, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved