• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दो भारतीय मौलवियों के लापता होने में ISI का हाथ? कराची में लोकेशन ट्रेस

नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के दो मौलवियों के पाकिस्तान में लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को भारत की ओर से पाकिस्तान को कहा गया है कि वह लाहौर में लापता हुए दोनों भारतीय नागरिकों से जुड़ी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय को मुहैया करवाए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि भारतीय मौलवियों के लापता होने के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। इस बीच, दोनों मौलवियों के कराची में होने की जानकारी मिली है। हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के मौलवी आसिफ निजामी और उनके भाई नाजिम निजामी धार्मिक यात्रा पर पाकिस्तान गए थे। बुधवार को वह दोनों लापता हो गए। इस्लामाबाद में भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में इस संबंध में गुरुवार शाम कड़ी शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में दरगाह कमेटी ने शुक्रवार को एक मीटिंग बुलाई है। इससे पहले आज सुबह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ‘हमने भारतीय मौलवियों के गायब होने का मुद्दा पाकिस्तान की सरकार के सामने उठाया है और उनसे आग्रह किया है कि दोनों भारतीय नागरिकों के संबंध में वह जल्द जानकारी दें।’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ISI hands in missing of two Indian Maulvies? location traced in Karachi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isi, missing two indian location karachi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved