• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लद्दाख में भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों में पत्थरबाजी, दो घायल

Indian troops in Ladakh and stones in the Chinese soldiers, two injured - India News in Hindi

लद्दाख। लद्दाख की प्रसिद्ध पैंगों झील पर भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के दो-दो जवान घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच टकराव करीब 30 मिनट तक चला। बता दें कि डोकलाम में जारी विवाद के बीच लद्दाख में यह तनाव पैदा हुआ है।
यह घटना उस समय हुई जब चीनी सैनिकों ने भारतयी सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की जिसे मुस्तैद भारतीय जवानों ने असफल कर दिया। इसके बाद चीनी सैनिकों को पीछे धकेल दिया। पत्थरबाजी में दोनों तरफ के 2-2 जवान घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच टकराव करीब 30 मिनट तक चला। बता दें कि डोकलाम में जारी विवाद के बीच लद्दाख में यह तनाव पैदा हुआ है।
डोकलाम में चीन सड़क निर्माण कर रहा था, जिसे भारतीय सैनिकों ने रोक दिया था। पिछले करीब दो महीने से भारत और चीन के बीच तनातनी चल रही है। भारत इस मसले का समाधान बातचीत से करने की बात कह रही है। उधर, चीनी मीडिया और वहां की सेना लगातार युद्ध की धमकी दे रही है। लद्दाख घटना को भी डोकलाम विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian troops in Ladakh and stones in the Chinese soldiers, two injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, news, china, indian, troops, ladakh, stones, chinese soldiers, two injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved