• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, आईटी शेयरों में हुई खरीदारी

Indian stock market closed flat, buying in IT stocks - India News in Hindi

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 32.81 अंक या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,017.19 और निफ्टी 10.30 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,668.65 पर था। कारोबारी सत्र में बाजार पर दबाव मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बनाया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 554.30 अंक या 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,969.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 254.80 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,108.90 पर बंद हुआ। सेक्टोरल आधार पर ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टीसीएस, एचयूएल और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे। जोमैटो, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एसबीआई, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे।
पीएल कैपिटल-प्रभुदास लीलाधर में एडवाइजरी प्रमुख, विक्रम कसात ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें दिन हरे निशान में बंद हुए हैं। आईटी के साथ बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जवाबी टैरिफ में राहत के संकेत दिए जाने के कारण निवेशक आशावादी बने हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में निवेशकों की निगाहें अमेरिकी अर्थव्यवस्था के जीडीपी डेटा पर होगी, जो कि 27 मार्च को जारी किया जाएगा। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के बार में जानकारी मिलेगी।
बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, सुबह करीब 9:27 बजे सेंसेक्स 112.50 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 78,096.88 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 12.10 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 23,670.45 पर था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 24 मार्च को 3,055.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 98.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian stock market closed flat, buying in IT stocks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian stock market, stock market, it stocks, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved