• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद, सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 80,000 का स्तर

Indian stock market closed at record high, Sensex touched 80,000 level for the first time - India News in Hindi

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र काफी शानदार रहा। एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के बाद बाजार के मुख्य सूचकांक उच्चतम स्तर पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 545 अंक या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,986 और निफ्टी 162 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,286 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 80,074 और 24,309 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। बैंकिंग शेयरों ने कारोबारी सत्र में बाजार की तेजी को सहारा दिया। निफ्टी बैंक 921 अंक या 1.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,089 पर बंद हुआ। छोटे और मझोले शेयरों में भी खरीदारी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 438 अंक या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,293 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 191 अंक या 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,700 पर बंद हुआ।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल और एफएमसीजी तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एसबीआई और जेएसडब्ल्यू स्टील टॉप गेनर थे। टीसीएस, टाइटन कंपनी, रिलायंस, टाटा मोटर्स और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे।
मिराए एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) के मुख्य निवेश अधिकारी नीलेश सुराना ने कहा कि बाजार ने आज एक नया माइलस्टोन छुआ है। बाजार के बढ़ने की वजह अर्थव्यवस्था की तेजी और स्थिरता होना है। हमारा मानना है कि इस समय इक्विटी का अलोकेशन बैलेंस्ड होना चाहिए। एसआईपी के जरिए निवेश एक सही फैसला होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian stock market closed at record high, Sensex touched 80,000 level for the first time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian stock market, stock market, mumbai, icici bank, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved