• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय वायुसेना ने अमरीकी नागरिक को लेह से बचाया

Indian Air Force rescues US citizen stranded in Leh - India News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने लेह में फंसी अमरीकी नागरिक को हेलीकॉप्टर की मदद से पता लगाकर बचा लिया है। रक्षा मंत्रालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अमरीकी दूतावास ने रक्षा मंत्रालय के माध्यम से मंगलवार को अमेरिकी नागरिक मार्गेट एलेन स्टोन का पता लगाने और बचाने का अनुरोध भारतीय वायुसेना से किया था। स्टोन लद्दाख क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए निकली थीं और घायल होने के कारण छह सितंबर से लेह से 75 किलोमीटर की दूरी पर जिनचांग क्षेत्र में घिर गई थी। लंबे समय तक देखभाल नहीं होने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती गई और वह गंभीर स्थिति में आ गई। मंगलवार को अमेरिकी सरकार ने भारतीय वायुसेना को इस संबंध में सूचना दी। वायुसेना ने स्टोन के वास्तविक स्थान पर होने के बारे में नागरिक प्रशासन की मदद से पता लगाया गया और शाम तक भारतीय वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर घाटी में स्टोन का पता लगाने में सफल हुए। मंगलवार की शाम तक स्टोन को चिकित्सा देखभाल के लिए लेह अस्पताल लाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian Air Force rescues US citizen stranded in Leh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian air force, us citizen, leh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved