• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विभिन्न क्षेत्रों में बनेगा महान राष्ट्र:अमित शाह

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी साल 2019 का लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में बडे जनादेश के साथ जीतेगी। शाह ने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विभिन्न क्षेत्रों में महान राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

साल 2014 के चुनाव में अपूर्व रूप से 282 सीटें जीतने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल, केरल, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने पूर्व के प्रदर्शन को बेहतर करेगी। शाह ने कहा कि पिछले तीन साल के मोदी सरकार के कामकाज के दौरान देश का आत्मविश्वास बढा है, देश का गौरव बढा है और देश की सोच का दायरा बढा है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि 2014 में हम विपक्ष में थे और अब हम सत्ता में हैं। साल 2014 में हमारे सत्ता में आने से पहले 10 सालों में हर महीने घोटाले की कोई न कोई खबर आती थी।। 12 लाख करोड रूपये के घोटालों के आरोप सामने आए थे। लेकिन तीन साल में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। भाजपा अध्यक्ष ने परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को बढावा देने के लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

संप्रग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के दौरान हर मंत्री, प्रधानमंत्री था और वास्तविक प्रधानमंत्री को कोई गंभीरता से नहीं लेता था। प्रधानमंत्री कार्यालय की गरिमा कम हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सबसे बडी उपलब्धि यह है कि यह निर्णायक सरकार है और इसने मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बहाल किया है। अमित शाह ने जोर दिया कि पिछले तीन वर्ष के दौरान भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढती अर्थव्यवस्था बना व मुद्रास्फीति पर लगाम लगाई गई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-india will become great nation in various fields with narendra modi as PM: amit shah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, great nation, narendra modi, pm, amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved