• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चीनी मीडिया का दावा, मार गिराए 158 भारतीय सैनिक, भारत ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। भारत ने चीनी मीडिया के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि चीनी सेना ने 158 भारतीय सैनिकों को मार गिराया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने चीनी मीडिया के इस दावे को झूठा करार दिया है। बागले ने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट आधारहीन, दुर्भावनापूर्ण और शरारतभरी है। ऐसी खबरें मात्र चीनी मीडिया का प्रोपेगेंडा है। इस तरह की खबरों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है और ये बिल्कुल गलत खबर है। आपको बात दें किचीनी मीडिया ने दावा किया था कि चीनी सेना ने 158 भारतीय सैनिकों को मार गिराया है।

चीनी मीडिया ने दावा किया था कि तिब्बत में चीनी सेना ने एयरक्राफ्ट और टैंक के साथ ड्रिल किया था। इस दौरान सिक्किम सीमा पर रॉकेट दागे गए। चीनी मीडिया के हवाले से पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर भी भारत-चीन के बीच युद्ध शुरू होने की खबरें चलाई जा रही हैं। पाकिस्तानी चैनल पर प्रसारित हो रही खबरों में कहा गया है कि सिक्किम सीमा पर 158 भारतीय सैनिकों को मार गिराया गया। इसे चीन के सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) पर भी ब्रॉडकास्ट किया गया।

सिक्किम सेक्टर की स्थिति के दीर्घकालिक रूप लेने के बीच चीनी मीडिया ने कहा है कि चीन को भारत के साथ गतिरोध के लिए तैयार हो जाने की जरूरत है। साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि इस तरह के अन्य संघर्षों से संपूर्ण वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भीषण संघर्ष छिड़ सकता है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के छपे लेख में दावा किया गया है कि डोकलाम पठार के पास सडक़ बनाने से चीनी सेना को रोकने की भारतीय कार्रवाई चीन की सम्प्रभुता का गंभीर उल्लंघन है। यह सडक़ भारत-चीन-भूटान की सम्मिलित सीमा के पास है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India rubbishes Chinese media report claiming its army killed 158 Indian soldiers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, chinese media, chinese army, 158 indian soldiers killed, sikkim border, ministry of external affairs minsiter, official spokesperson, gopal baglay, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved