नई दिल्ली । भारत में कोरोनावायरस के पिछले 24 घंटों में 3,947 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले दिन यानी गुरुवार को 4,272 संक्रमित मामले दर्ज किए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। इसी अवधि में, कोरोना से 18 लोगों की मौत हुई। जिसके चलते महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा 5,28,629 हो गया। वहीं 5,096 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
देशभर में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 4,40,19,095 तक पहुंच गई है। जिसके कारण, भारत का रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत हो गया है।
इस बीच, भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट 1.23 प्रतिशत है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.44 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,20,734 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 89.50 करोड़ से अधिक हो गई।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope