• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत के कारण खिलाडिय़ों ने पाकिस्तान दौरे का बहिष्कार नहीं किया : श्रीलंका

नई दिल्ली। श्रीलंका के मंत्री हरिन फर्नांडो ने पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन चौधरी के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के कारण ही श्रीलंका के खिलाडिय़ों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया। श्रीलंका के खेल मंत्री फर्नांडो ने कहा कि 10 खिलाडिय़ों ने 2009 की घटना के आधार पर पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया।

आतंकवादियों ने 2009 में श्रीलंका टीम की बस पर हमला कर दिया था, जिसमें आठ लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया, इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि भारत ने श्रीलंकाई खिलाडिय़ों को पाकिस्तान में नहीं खेलने के लिए प्रभावित किया। कुछ लोगों ने 2009 की घटना के कारण इस दौरे पर न जाने का फैसला किया।

उनके फैसले का सम्मान करते हुए हमने उन खिलाडिय़ों को चुना, जो यात्रा करने के इच्छुक थे। हमारी टीम में पूरी ताकत है और हमें उम्मीद है कि हम पाकिस्तान को उसी के घर में हराएंगे। हमले के बाद श्रीलंका ने कभी भी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। घटना के बाद श्रीलंका की टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India not behind players boycott of Pakistan: Sri Lanka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, players boycott, pakistan, sri lanka, pakistan vs sri lanka, lasith malinga, angelo mathews, 2009 attack, sri lanka minister harin fernando, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved