• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश में कोरोना के 1,421 नए मामले, 149 की मौत

India logs 1,421 new Covid cases, 149 deaths - India News in Hindi

नई दिल्ली । भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,421 नए मामले सामने आए, जबकि 149 लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दी। इसी के साथ कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,21,004 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, रविवार को भारत का सक्रिय मामले घटकर 16,187 हो गए। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.04 प्रतिशत है। देश में बीते 24 घंटे में कुल 1,826 मरीज ठीक हुए, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,82,262 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।
देशभर में कुल 6,20,251 कोरोना टेस्ट किए गए। देश में अब तक 78.69 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए हैं।
जहां वर्तमान में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.27 प्रतिशत है, वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 0.23 प्रतिशत है।
भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 183.20 करोड़ से ज्यादा हो गया है। यह 2,17,73,803 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India logs 1,421 new Covid cases, 149 deaths
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india logs 1, 421 new covid cases, 149 deaths, covid 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved