• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आतंकवाद वैश्विक खतरा, भारत-इजरायल दोनों ही देश इससे सुरक्षित नहीं:मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को वैश्विक खतरा करार देते हुए कहा है कि इसके खिलाफ लड़ाई में नई दिल्ली तथा तेल अवीव अधिक घनिष्ठतापूर्वक सहयोग कर सकते हैं। मोदी मंगलवार को इजरायल दौरे पर रवाना होंगे। मोदी ने इजरायली समाचार पत्र इजरायल हायोम से एक साक्षात्कार में कहा कि उनके तीन दिवसीय इजरायल दौरे का अपना महत्व है और यह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या इजरायल तथा भारत आतंकवाद के एक जैसे खतरे का सामना कर रहे हैं? मोदी ने कहा, आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है। इससे न तो भारत और न ही इजरायल सुरक्षित है। हमारे बीच पूर्णतया समझौता है कि जो तत्व निर्दोष लोगों के खिलाफ हिंसा की साजिश रचते हैं, उन्हें फलने-फूलने की मंजूरी नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा, सीमा पार आतंकवाद हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। सीमा पार विभाजनकारी ताकतें हमारे देश की एकता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। समस्या पैदा करने वाले ऐसे तत्व हमारे देश तथा क्षेत्रों में युवाओं को गुमराह करने के लिए मजहब को एक औजार की तरह इस्तेमाल करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, आतंकवाद को किसी खास मजहब से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। भारत तथा इजरायल आतंकवाद की बुराई से लडऩे के लिए पहले से अधिक सहयोग कर सकते हैं और एक-दूसरे के प्रयास का पूरक बन सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका दौरा भारत-इजरायल संबंधों को और घनिष्ठ करने के लिए है? उन्होंने कहा, मेरे दौरे का अपना महत्व है..मैं आश्वस्त हूं कि यह दौरा विभिन्न क्षेत्रों में हमारे संबंधों को और मजबूत करेगा और सहयोग की नई प्राथमिकताएं तय करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि फिलिस्तीन मुद्दे का समाधान दो राष्ट्र है, ताकि इजरायल और भविष्य का फिलिस्तीन दोनों एक-साथ शांतिपूर्वक रह सकें। मोदी ने साल 2006 में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए अपने इजरायल दौरे का स्मरण किया। उन्होंने कहा, एक दशक बाद फिर लौटने पर मैं खुश हूं और इस दौरान इजरायल द्वारा किए गए विकास को देखने को इच्छुक हूं। उन्होंने कहा कि भारत-इजरायल के संबंध हमेशा से मजबूत रहे हैं और पिछले कई वर्षो के दौरान उनमें लगातार विस्तार और विविधता आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India, Israel can cooperate more closely against terrorism ahead of his:modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: israel 3 day visit, prime minister, narendra modi, israeli prime minister, benjamin netanyahu, terrorism \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved