जकार्ता, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने के लिए 'गंगा-महाकम विजन' का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को सभ्यतागत रिश्तों, विकास, सुरक्षा, समुद्री समृद्धि और ग्लोबल साउथ की साझा आवाज को मजबूत करने के आधार पर भविष्य की साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहिए।
विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, प्रधानमंत्री के संबोधन में भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और व्यापक रणनीतिक साझेदारी (कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप) को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के 'विकसित भारत 2047' और इंडोनेशिया के 'गोल्डन इंडोनेशिया 2045 (इंडोनेशिया एमास 2045)' के विजन का उल्लेख करते हुए व्यापार, निवेश, संपर्क, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गंगा-महाकम विजन को लेकर पीएम ने कहा,"मैं आप सभी के सामने ‘गंगा-महाकम विजन’ रखना चाहता हूं। यह विजन हमारी साझेदारी को केवल वर्तमान की जरूरतों तक सीमित नहीं रखता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा और साझा प्रगति का रास्ता भी बनाता है। हम अपने सभ्यतागत संबंधों को नई पीढ़ी की सोच से जोड़ेंगे। रामायण से लेकर बोरोबुदुर तक, हम अपने साझा इतिहास को भविष्य की ताकत बनाएंगे। इसके लिए हमें ‘भारत-इंडोनेशिया सभ्यता संवाद’ शुरू करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि भारत, इंडोनेशिया के साथ मिलकर ग्लोबल साउथ की आवाज को और मजबूत करने तथा स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और इंडोनेशिया की जनता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और गहरे संबंधों का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कॉपीराइट की बात की। सम्मान पर किसी का कॉपीराइट नहीं हो सकता। सुबियांतो के साथ मेरी मित्रता भी किसी कॉपीराइट की सीमाओं में बंधी नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा, "भले ही भारत और इंडोनेशिया की राजधानियों में हजारों किलोमीटर की दूरी हो, लेकिन समुद्र के रास्ते यह दूरी महज 150 किलोमीटर है। दुनिया के कई देशों में समुद्र, सीमाओं और दूरियों का प्रतीक रहा है, लेकिन भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्र कभी दूरी का नहीं, बल्कि सेतु का प्रतीक रहा है। यही समुद्र हमारे साझा भविष्य का केंद्र है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी अपने संबोधन की जानकारी साझा करते हुए लिखा, "इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। भारत और इंडोनेशिया सदियों पुराने इतिहास, संस्कृति और लोगों के बीच मजबूत संबंधों से जुड़े हैं। हम मित्रता, सहयोग और साझा समृद्धि पर आधारित भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।"
--आईएएनएस
चमेली का इत्र दिला सकता है सफलता, जानिए धार्मिक मान्यताओं में इसका महत्व
राशिफल 11 जुलाई : जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन
लाल बनारसी साड़ी, स्लीक बन और गजरा... अनुष्का रंजन ने दोहराया अनुष्का शर्मा का आइकॉनिक लुक
26 साल बाद भी वही दोस्ती, लारा दत्ता ने प्रियंका चोपड़ा संग शेयर कीं खास तस्वीरें
शनि गोचर 2026: बदली चाल से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के सामने बढ़ सकती हैं चुनौतियां
पहली बार एक साथ आए भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे, 'भोजपुरी बवाल' में दिखेगी स्टार्स की असली कहानी
यादों में लीला चिटनिस : दिलीप कुमार से राज कपूर तक की ऑनस्क्रीन मां, कभी थीं ग्लैमरस सुपरस्टार
'हिंदू संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है विचारों की आजादी', जावेद अख्तर का पुराना वीडियो वायरल
मां के नाम पेड़ लगाकर भावुक हुईं हुमा कुरैशी, बोलीं- 'उन्होंने सिखाया असली ताकत का मतलब'
'आखिर किसकी शादी थी?' ओरी की वायरल बारात रील में जाह्नवी कपूर, नीता अंबानी, अनंत अंबानी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सितारे आए नजर
बेल पत्र, भांग-चन्दन, रजत मुकुट और रुद्राक्ष की माला से बाबा महाकाल का शृंगार, की गई भस्म आरती
व्हाट्सएप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार की बड़ी तैयारी, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए बन सकते हैं एक जैसे नियम
रवि प्रदोष और मास शिवरात्रि का शुभ संयोग, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें हुईं वायरल
टाइगर श्रॉफ और ताहा शाह बदुशा ने 'प्लेइंग फॉर ह्यूमैनिटी' चैरिटी मैच में फुटबॉल मैदान पर दिखाया दमदार अंदाज़
साप्ताहिक राशिफल 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026: जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह
धर्मेंद्र को पहली बार देखकर क्या सोचती थीं हेमा मालिनी? खुद किया खुलासा
एक मोहब्बत, जो अधूरी रह गई : जिस तारीख को खोया प्यार, उसी दिन दुनिया को कह दिया अलविदा
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालय

दिल्ली दंगा मामला: आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्या केस में ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों की सजा पर 23 जुलाई से सुनवाई

केजरीवाल ने दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन को दिया राजनीतिक संरक्षण : गौरव भाटिया
राशिफल 14 जुलाई 2026: भौमवती अमावस्या पर कई शुभ-अशुभ योग, जानें सभी 12 राशियों का संक्षिप्त भविष्यफल
एक मोहब्बत, जो अधूरी रह गई : जिस तारीख को खोया प्यार, उसी दिन दुनिया को कह दिया अलविदा
26 साल बाद भी वही दोस्ती, लारा दत्ता ने प्रियंका चोपड़ा संग शेयर कीं खास तस्वीरें
मां के नाम पेड़ लगाकर भावुक हुईं हुमा कुरैशी, बोलीं- 'उन्होंने सिखाया असली ताकत का मतलब'
लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें हुईं वायरल
धर्मेंद्र को पहली बार देखकर क्या सोचती थीं हेमा मालिनी? खुद किया खुलासा
लाल बनारसी साड़ी, स्लीक बन और गजरा... अनुष्का रंजन ने दोहराया अनुष्का शर्मा का आइकॉनिक लुक
पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे, गाया 'रेन ओवर मी' सॉन्ग
'आखिर किसकी शादी थी?' ओरी की वायरल बारात रील में जाह्नवी कपूर, नीता अंबानी, अनंत अंबानी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सितारे आए नजर
टाइगर श्रॉफ और ताहा शाह बदुशा ने 'प्लेइंग फॉर ह्यूमैनिटी' चैरिटी मैच में फुटबॉल मैदान पर दिखाया दमदार अंदाज़
'हिंदू संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है विचारों की आजादी', जावेद अख्तर का पुराना वीडियो वायरल
दर्शकों पर जादू चलाने के लिए अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'द इंडिया स्टोरी' के साथ तैयार
शिल्पा शिंदे के ऑर्डर पर फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, दोस्त हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाने की बात पर छलके आंसू
यादों में लीला चिटनिस : दिलीप कुमार से राज कपूर तक की ऑनस्क्रीन मां, कभी थीं ग्लैमरस सुपरस्टार
'वे जुनून' में दिशा पाटनी का दिल जीत लेने वाला अंदाज़, 'आवारापन 2' में बिखेरा नया रोमांस
पहली बार एक साथ आए भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे, 'भोजपुरी बवाल' में दिखेगी स्टार्स की असली कहानी
छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास
सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा
क्या कम हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
याददाश्त कमजोर होने से पहले मस्तिष्क देता है यह संकेत, अल्जाइमर पर नई रिसर्च में खुलासा
सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी
बुजुर्गों में स्मार्टफोन की लत से बढ़ सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा
'लकड़ी की काठी' की सफलता को लेकर शेखर कपूर बोले, 'तब नहीं सोचा था कि यह गीत कई पीढ़ियों का पसंदीदा बन जाएगा'
क्या कॉफी पीने से कम होता है लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा? अध्ययन में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे
देखें आज 14/07/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope