• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयकर विभाग ने श्रीनगर के 2 प्रमुख शॉपिंग मॉल में छापेमारी की

Income tax department raids 2 major shopping malls in Srinagar - India News in Hindi

श्रीनगर। आयकर विभाग विभाग ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दो प्रमुख शॉपिंग मॉल सहित कई स्थानों पर छापामारी की। आयकर अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के दस्ते के साथ शहर के विपणन क्षेत्र (मार्केटिंग एरिया) में दो मॉल पर छापेमारी की। ये छापेमारी श्रीनगर में रेजिडेंसी रोड क्षेत्र में एम. एस. शॉपिंग मॉल और मौलाना आजाद रोड पर सिटी वॉक शॉपिंग मॉल में की गई। इसके साथ ही नौहट्टा, निशात, राजबाग और श्रीनगर के कुछ अन्य स्थानों पर कई स्थानीय व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन आयकर छापे के दौरान कुछ दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। हालांकि आयकर अधिकारियों में से किसी ने भी गुरुवार को की गई छापेमारी के कारणों का खुलासा नहीं किया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Income tax department raids 2 major shopping malls in Srinagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: income tax department raids, shopping malls srinagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved