कानपुर। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम आते ही भाजपा प्रत्याशी मतगणना में चुनाव जीत हासिल होने पर पुलिस कांग्रेस प्रत्याशियों पर तनाव की स्थिति को देखते दोनों दलों के नेताओं के घर में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस दोनो समर्थको के पैनी नजर लगायी हुए हैं। जिसमें कोई अराजकतत्व बवाल की स्थिति न पैदा कर सके। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
बताते चलें कि, बीते माह 19 फरवरी को मतदान के दौरान भाजपा समर्थक ने क्रागेस से किइवई नगर विधानसभा से प्रत्याशी अजय कपूर पर फर्जी तरीके से वोट डलवाने का आरोप लगाया गया था। जिसके चलते भाजपा किसी कार्यकर्ता ने भाजपा से किदवई नगर प्रत्याशी महेश त्रिवेदी को गलत तरीके वोट डलवाने की जानकारी दी। जानकारी पर मौके पर पहुंचे महेश त्रिवेदी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे मतदान स्थल में मामले की जानकारी ली। इस बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और काग्रेस के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। जिसमें भाजपा प्रत्याशी के भाई अभिषेक त्रिपाठी का चोटिल हो गये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही की मांग को लेकर थाने का घेराव करके जमकर हंगामा काटा।
गोविन्द नगर सीओे ने ज्ञानेन्द्र सिंह ने मामले में कांग्रेस के पूर्व अजय और उनके भाई विजय के खिलाफ गंभीर धाराओ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी आकाश कुलहरि ने चुनाव शनिवार की सुबह से ही दोनों प्रत्याशियों के घर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि चुनाव के परिणाम आने पर कही प्रत्याशियों के बीच आपसी रंजिश में फिर से बवाल न हो। इसको देखते देर रात तक दोनों प्रत्याशियों के घर पुलिस फोर्स तैनात रही।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
Daily Horoscope