धर्मशाला/कांगडा। प्रदेश भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उत्तम चौधरी ने प्रेस को जारी एक ब्यान में कहा है कि अगर भाजपा हाईकमान चाहेगा तो वे कांगड़ा विस क्षेत्र सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भाजपा को मिली जीत का असर प्रदेश में इसी वर्ष होने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की जनता ने कांग्रेस व अन्य दलों को पूरी तरह से नकार दिया है तथा लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र की योजनाओं को भी प्रदेश में पूर्ण रुप से लागू करने में असमर्थ रही है जिसके कारण केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी प्रदेश की जनता को पूर्ण रुप से नही मिल पाया है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चली हुई है। अब जनता शीघ्र ही चुनाव चाहती है ताकि कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया जा सके। [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope