नयी दिल्ली। केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन
गडकरी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पूरब बंदरगाह इलाके की तरफ बंजर
जमीन पर पर्यटन की दृष्टि से मनोरम तट विकसित करना चाहते हैं। उनकी योजना
साकार हुई तो वहां दुबई के 163 मंजिला बुर्ज खलीफा से बडी एक इमारत होगी
तथा मुंबई के मरीन ड्राइव से बडा हरा भरा विशाल मुख्य मार्ग होगा।
गडकरी का मानना है कि मुंबई पोर्ट ट्रस्ट शहर का सबसे ब़डा भू स्वामी है।
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की बेकार पडी औद्योगिक जमीन के जरिये गडकरी अपनी इस
योजना को मूर्त करना चाहते हैं। गडकरी के अनुसार मुंबई में हम सबसे बडे भू
मालिक हैं। प्रसिद्ध ताज होटल, द बैलार्ड एस्टेट, रिलायंस की बिल्डिंग, हम
(एमबीपीटी) उसके स्वामी हैं। हमारी इस बडी जमीन का बंदरगाह के साथ विकास
करने की योजना है।
मंत्री ने कहा कि योजना तैयार है और इसके लिए केंद्र की
मंजूरी का इंतजार है।
उन्होंने साफ किया कि हम अपनी जमीन बिल्डरों तथा निवेशकों को नहीं दे रहे।
हमारी उस क्षेत्र के विकास की योजना है। हम हरित, स्मार्ट सडकें बना रहे
हैं जो मरीन ड्राइव से बडी होंगी। हम बुर्ज खलीफा से बडा ऎतिहासिक यादगार
चिह्न बनाना चाहते हैं। योजना तैयार है सिर्फ कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
है।
बांबे पोर्ट ट्रस्ट सबसे बडा सार्वजनिक भू स्वामी...
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope