• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ICICI बैंक ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में दर्ज किया 11,059 करोड़ रुपये का मुनाफा

ICICI Bank recorded a profit of Rs 11,059 crore in the first quarter of FY 25 - India News in Hindi

मुंबई । आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। अप्रैल से जून तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 14.6 प्रतिशत बढ़कर 11,059 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 9,648 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज से आय 7.3 प्रतिशत बढ़कर 19,552.9 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि एक वर्ष पहले समान अवधि में 18,227 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) 2.15 प्रतिशत है। वहीं, नेट एनपीए 0.43 प्रतिशत पर है।
बैंक का डिपॉजिट सालाना आधार पर 15.1 प्रतिशत बढ़कर 14.26 लाख करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार इसमें 0.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
अग्रिम 15.66 प्रतिशत बढ़कर 12.23 लाख करोड़ हो गया है। इसमें सालाना आधार पर 15.66 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 3.27 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का प्रोविजन सालाना आधार पर 3.1 प्रतिशत बढ़कर 1,332.2 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं, वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में स्लिपेजेस सालाना आधार पर 15.1 प्रतिशत बढ़कर 5,916 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि एक वर्ष पहले समान अवधि में 5,139 करोड़ रुपये था।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर शुक्रवार के सत्र में 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,217 रुपये पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 8.50 लाख करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ICICI Bank recorded a profit of Rs 11,059 crore in the first quarter of FY 25
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icici bank, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved