नई दिल्ली। वायुसेना का एएन-32 विमान 6 दिन से गायब है। अब वायुसेना ने इस विमान के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। शिलोंग (मेघालय) में डिफेंस पीआरओ विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि एयर मार्शल आरडी माथुर, एओसी इन सी, ईस्टर्न एअर कमांड ने 5 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि लापता एएन-32 विमान की पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति या समूह को यह इनाम मिलेगा। विमान के लोकेशन की सूचना 0378-3222164, 9436499477, 9402077267, 9402132477 नंबरों पर दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि कि वायुसेना अपने इस लापता विमान को ढूंढने के लिए पूरा जोर लगा रही है।
सेना, अरुणाचल प्रदेश प्रशासन और अन्य एजेंसियां खराब मौसम के बीच इस विमान को ढूंढने में जुटे हुए हैं। विमान में चालक दल के 8 सदस्य और 5 यात्री सवार थे। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने शनिवार को जोरहाट का दौरा किया।
महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित, 215 सांसदों ने किया वोट
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री से भी सवाल पूछने वाले बनो : प्रियंका गांधी
Daily Horoscope