इलाहाबाद। इलाहाबाद के घूरपुर इमिलिया गांव में बीती रात खौफनाक
वारदात हुई। मजदूरी कर शाम को घर लौटे पति ने पहले पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
कर घायल कर दिया और फिर खुद को गोली से उड़ा दिया। घटना के बाद परिजन चीख पुकार
सुनकर सुनकर दौड़े तो घायल महिला को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। तब तक सीने
पर गोली लगने से युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव
को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। घटना का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है। [ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
संबंध न बनाने पर उतारी खीज
सुभाष विश्वकर्मा (32) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता
था। देर शाम मजदूरी कर घर लौटा तो बेटी को पड़ोस में खेलने भेज कर पत्नी रेखा से संबंध
बनाने की कोशिश करने लगा। रेखा ने किसी के आ जाने की बात कहकर मना किया तो विवाद
होने लगा। बात बढी तो खीज में सुभाष ने चाकू उठा लिया और रेखा पर ताबड़तोड़ कई वार
कर दिये।
घर के बाहर खुद को उड़ाया
रेखा खून से लथपथ होकर गिर पड़ी तो सुभाष ने बक्से में रखा तमंचा
निकाला और खेत की ओर भाग निकला। थोड़ी देर बाद खेत की ओर गोली चलने की आवाज आई।
आसपास के लोग तथा परिजन भागकर खेत में पहुंचे तो खेत में सुभाष खून से लथपथ पड़ा
था। सीने में गोली लगी थी जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। सुभाष के हाथ में नाजायज
तमंचा भी फंसा हुआ था।
बेशहारा हो गये बच्चे
घटना के बाद रेखा को अस्पताल ले जाया गया। 11 साल की बेटी आयशा, साहिल का रो रोकर
हाल बेहाल है। उनके सिर से पिता का सहारा छिन गया। रेखा घर में कपडे़ सिलकर परिवार
चलाने में मदद करती थी लेकिन अब वह भी बेशहारा हो गई है।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope