जम्मू। पाकिस्तान सेना ने रविवार को लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में पाकिस्तान के ओर से भारी
गोलीबारी की गई। फायरिंग में कलाल और डींग गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो
गए। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों में सुबह करीब 10 बजे छोटे हथियारों से गोलियां चलाई गईं और मोर्टार के गोले दागे गए। नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी तेज होने पर दोनों सेक्टरों के सीमा पर रहने वाले निवासियों के बीच भय व्याप्त हो गया है। गोलाबारी से कम से कम एक मकान को नुकसान पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी चल रही थी। पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलियां चलाई और गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया और दोनों ओर से दिनभर गोलीबारी होती रही लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नियंत्रण रेखा पर करीब एक हफ्ते तक शांति रहने के बाद पाकिस्तान ने फिर से गोलियां चलाई और गोलाबारी की।
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope