• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज दैनिक काम-काज के सिलसिले में व्यस्त रहेंगे, कुछ तो कामकाज अधिक रहेगा और कुछ नया करना पड़ेगा। लोग आपकी बात सहन नहीं करेंगे। किसी व्यक्ति की बेईमानी से आप बहुत अधिक परेशान रहेंगे और उसकी बातों का प्रतिकार करने की सोचेंगे। जीवनसाथी के लिए यह समय अच्छा है। आप उनके लिए या तो कोई उपहार खरीदेंगे या उनकी प्रशंसा के लिए कोई कार्य करेंगे। कारोबारी यात्रा में विघ्न आ सकते हैं या आपके द्वारा कही गई किसी बात से कार्यक्रम बदल सकता है। प्रेम संबंध यथावत चलते रहेंगे। आपके पुराने मित्र आज कोई अच्छी भूमिका निभाएंगे। वृषभ: आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाएगा। दोपहर तक कानूनी रूप से कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है परंतु दोपहर बाद यह समस्या कम हो जाएगी। घर में असहमति के कारण कोई खास काम बनते-बनते रह जाएगा। भागीदारी के मामलों में बहुत सावधानी से काम करें क्योंकि आपकी बहुत आलोचना हो सकती है और आप पर आक्षेप आ सकते हैं। भूमि-भवन के मामले में सहूलियत रहेगी, कोई भुगतान हो सकता है। आज का दिन भाग्यशाली है परंतु चर्म रोग या दांत संबंधी पीड़ा उभरकर सामने आ सकती है। आर्थिक लाभ मध्यम दर्जे का ही रहेगा परंतु खर्चा बढ़ जाएगा। भाई-बहिनों की तरफ से सहयोग नहीं के बराबर है अत: उन्हें आप अपने कामकाज में पूरी तरह शामिल नहीं करें। मिथुुन: आज का दिन बहुत शानदार है। आपका भाग्य फलेगा और कई काम-काज संपादित कर पायेंगे। आज छोटे कार्य अधिक संख्या में होंगे। संतान के लिए आज का दिन बहुत शानदार है, उनकी कोई उपलब्धि सामने आ सकती है। संतान में आत्म-विश्वास बढ़ेगा। शत्रुओं के परेशान होने का समय आ गया है। जीवनसाथी के लिए आज का दिन बहुत शुभ है क्योंकि वे ना केवल अच्छा कार्य करेंगे बल्कि उनके नाम से कार्यों में अच्छा लाभ होगा। आज आर्थिक लाभ औसत से अधिक होगा परंतु अनुचित कार्यों पर भी धन खर्च हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today,7 may 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 7 may 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved