• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज यात्रा का विचार त्याग दें क्योंकि चंद्रमा अनुकूल नहीं है। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मामले में असफलता से आज मन में काफी कष्ट रहेगा, उसका गहरा असर काम-काज पर आएगा। स्थितियों से समझौता करने मेें ही बुद्धिमानी होगी। आज मित्रों के साथ अच्छा सहयोग देंगे, उनका समस्याओं को हल कर लेंगे। किसी अच्छी दावत में भाग लेने का अवसर मिलेगा। घरेलु वस्तुओं की खरीद हो सकती है। आज ऐसे काम में मन लगेगा जिसमें काफी प्रतिभा की आवश्यकता होगी और सफलता मिलेगी। संतान के लिए ज्यादा अच्छा समय है। उनकी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लेन-देन को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता है। वृषभ: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। आर्थिक लाभ के लिए ज्यादा कोशिश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समय अपने आप सुधर रहा है। आज किसी सार्वजनिक स्थान पर बोलने का मौका मिलेगा या सम्मानित हो सकते हैं। नौकरी में अपने काम निकलवाने मे थोड़ी परेशानी हो सकती है। बॉस की सद्भावना के बाद भी काम-काज में थोड़ी रूकावटे बनी रहेगी। साझेदारी के मामले में आपको थोड़ा सा सशर्त रहकर काम करना होगा। आज कोई अचानक लाभ प्राप्ति हो सकती है या आपके अनुमान से ज्यादा हो सकती है। निजी यात्रा को कारोबारी यात्रा से जोड़ लेंगे तो अतिरिक्त लाभ हो सकता है। मिथुुन: आज का दिन शानदार जाने वाला है। आप अत्यंत व्यस्त रहेंगे और कामकाज में आनंद आएगा। पिछले सप्ताह के बकाया काम निपटाने में रूचि लेंगे और समय पर पूरा कर पाएंगे। भाग-दौड़ काफी रहेगी, वाहन संबंधी परेशानियां हो सकती है। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं प्रमुखता से रहेगी। डॉक्टर की सलाह पर कोई जांच करानी पड़ सकती है। घर-परिवार में किसी को समस्या हो सकती है। आपके स्वयं का आत्मविश्वास बना रहेगा और निर्धारित काम करने में रूचि लेंगे। आप आज का दिन टाल लें और बाद में कभी बात करें। अपने आसपास चल रहे षडय़ंत्र से सावधान रहना होगा। शत्रु परास्त होंगे परंतु कष्ट मिलेगा। यात्रा कार्यक्रम शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today,12 april 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 12 april 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved