• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज का दिन भाग्यशाली है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। जिन लोगों पर आपकी नजर है कि वे आपका काम कर देंगे, उनसे मदद नहीं मिलेगी। आपको नए लोगों पर भरोसा करना ही पड़ेगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है, इसमें अन्य लोगों का सहयोग ले सकते हैं। भागीदारी के मामलों में थोड़े बहुत तनाव की स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, हल बात आपके मन-मुताबिक नहीं होगी। आपके ऊपर आक्षेप आएंगे और आपको उनका समाधान करना पड़ेगा। शत्रुओं को लेकर आप बेहद चिंतित रहेंगे और व्यवसाय में हानि नहीं हो, इसके लिए विशेष उपाय करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। नए संबंध बनाने की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है।
वृषभ: आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाने वाला है। कामकाज बहुत इकट्ठा हो गया है। यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दीजिए क्योंकि यात्रा के लिए अनुकूल दिन नहीं है। वैसे भी स्थानीय भागदौड़ कम नहीं रहेगी। सहयोगियों की मदद के बाद भी कामकाज ढंग से नहीं निपटा पाएंगे। आज किसी बड़ी पार्टी में शिरकत कर सकते हैं और दावत का आनंद ले सकते हैं। समूह में मिलकर काम करना एक नया अनुभव हो सकता है। निजी रिश्तों में समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। साझेदारी के मामलों में नई गति मिल सकती है। वातावरण पहले से अधिक अनुकूल हो सकता है। आज यदि कोई साहसभरा निर्णय लेना पड़े तो आप उस पर अच्छी तरह विचार कर लीजिए परन्तु निर्णय बाद में कभी करें। आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। वाहन सुख अच्छा रहेगा।
मिथुुन: आर्थिक परिस्थितियां थोड़ा चिंतानजक हैं। आज खर्चा बहुत अधिक होगा और उसका कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं दिख रहा है। खराब आर्थिक स्थिति से निजात पाने के लिए धन प्रबंध करना ही होगा। ऋण के लेनदेन में आज अतिरिक्त सुविधा मिल सकती है। शाम तक आर्थिक लाभ की भी सम्भावना बन जाएगी। आज टिक कर काम नहीं कर पाएंगे और भागदौड़ की भी सम्भावना काफी है। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। प्रेम संबंध में गति आएगी। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी को व्यवसाय में लाभ होगा। शत्रुओं को परास्त करने के लिए आप जिस नीति पर चल रहे हैं, वह ठीक है। काम की गुणवत्ता भी बढ़ेगी और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। बाहरी सम्पर्कों से लाभ बढ़ सकता है। दूसरे शहरों से या विदेश से लाभ की परिस्थितियां बनेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 6 april 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 6 april 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved