मेष: आज महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी नई योजना पर अमल करने के लिए आपको आवश्यक साधन जुट जाएंगे। यात्रा लाभकारी हो सकती है। किसी ऐसे मामले में लाभ की उम्मीद हो सकती है जिसके बारे में पहले नहीं सोचा था। आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा और कोशिश करनी पड़ेगी। जिन मामलों में आपकी रुचि है, उनमें एकदम से भुगतान नहीं आएगा परन्तु बाद में आएगा। खर्चों को लेकर आपको कोई चिंता नहीं रहेगी, कहीं न कहीं से व्यवस्था हो ही जाएगी। प्रतिभा के बल पर सम्पन्न होने वाले कार्य आपको ज्यादा लाभ देंगे। आप किसी अन्य के माध्यम से ही आज कोई कार्य कर सकते हैं। निजी रिश्तों के लिए दिन अच्छा है। कहीं मिल-बैठकर खाने-पीने और मनोरंजन का अच्छा अवसर मिलेगा। घर में दवाइयों का खर्चा बढ़ सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: आज का दिन शुभ है, आप प्रात: से ही बहुत ऊर्जावान रहेंगे और कुछ न कुछ नया करने की सोचेंगे। घर-परिवार के मामलों में आज ज्यादा रुचि लेंगे और बकाया काम निपटाने का कार्य करेंगे। घरेलू वस्तुओं के लिए कुछ खर्चा भी हो सकता है। सुख-साधन की वस्तुओं पर ज्यादा खर्च करेंगे। आर्थिक लाभ को लेकर थोड़ा सा चिंतित रहेंगे परन्तु आय के साधन बढऩे की उम्मीद रहेगी। आज जिस खास मामले में आप अच्छे लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, उसमें उतना फायदा नहीं होगा, जितना कि आप सोच रहे हैं। परिवार में किसी-किसी मामले को लेकर असहमति रहेगी और इस कारण से आप कामकाज में ज्यादा रुचि लेंगे और ज्यादा समय बिताएंगे। यात्रा विचार त्याग देना ही ठीक है।
मिथुुन: किसी अच्छी सूचना से मन में उत्साह का संचार होगा। आज जितना अधिक कोशिश करेंगे उतना ही समस्याओं का समाधान मिलता चला जाएगा। आज एक जगह टिक कर काम करना मुश्किल रहेगा, भागदौड़ का दबाव बना रहेगा। आप चाहें तो कोई व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें। पिता के व्यवसाय पर दबाव बना रहेगा। वे कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जो उन्हें नुकसान की ओर ले जाए। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में आप अत्यंत सावधानी से कार्य करें। जो सामने दिख रहा है, वह पूरा सच नहीं है। निजी रिश्तों में कुछ अच्छे क्षण आएंगे, उपहार का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope