कर्क: आज सुबह से ही बहुत सक्रिय रहेंगे। ज्यादातर जरूरी काम दोपहर के
पहले ही संपन्न कर लें। किसी खास काम में लाभ नहीं हो पाएगा, प्रतीक्षा
करनी होगी। घर-कुटुंब के विवादों में अपनी भूमिका सीमित कर लें, नहीं तो
व्यर्थ में आक्षेप आ सकते हैं। यात्रा लाभदायक होगी, उत्तर दिशा में यात्रा
ना करें। संतान को लेकर जो समस्या है, उसका समाधान नहीं मिलेगा, कल तक
प्रतीक्षा करनी होगी। आर्थिक लाभ होगा। परिवार के काम में सहमति नहीं हो
पाएगी और कोई ना कोई समस्या बनी रहेगी।
सिंह: आज भाग्यशाली दिन है, सोचे
हुए सभी काम पूरे होंगे। बकाया काम निपटा लेंगे। कानूनी मामलों में आपके
पक्ष की रक्षा होगी। किसी खास स्थान पर आपके पक्ष में राय बनेगी, जिसका लाभ
आपको मिलेगा। किसी भूमि विवाद मेें नहीं पड़ें, समय आपके पक्ष का नहीं है।
किसी बनते हुए काम को बीच में ना छोड़ें, बने रहेंगे तो सफलता की संभावना
है। व्यक्तिगत रिश्तों में सद्भावना बनी रहेगी और आप आगे बढ़ेंगे। बाहर के
शहरों की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी परंतु
उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।
कन्या:
आज स्थानीय भाग-दौड़ बहुत अधिक रहेगी। बाहर की यात्रा नहीं करें अन्यथा
कष्ट होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर हो जाएंगे। आर्थिक उपाय में सफल हो
जाएंगे, खर्चा बहुत अधिक होगा और कोई नया खर्चा सामने आ सकता है। लेन-देन
के मामले में सावधानी बरतें। विवाद के विषयों से दूर ही रहें। दैनिक आय में
कुछ कमी आएगी और खर्चा बढ़ेगा। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा।
कार्यभार बहुत अधिक होगा। यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा परंतु कर नहीं
पाएगे।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope